फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ बीट पुलिस अधिकारी चुने गए संजय यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने जिले के सभी थानों पर बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिनके कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग होती है। इसके आधार पर प्रत्येक थानों के एक आरक्षी को बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ चुना जाता है। भिनगा कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय यादव को सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गिलौला थाने में तैनात मुख्य आरक्षी राम कुमार सिंह, सोनवा थाने में तैनात आरक्षी उपेंद्र साहनी, मल्हीपुर में तैनात आरक्षी संजीव भारती, इकौना थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विनय कुमार, न्यू मार्डन थाना श्रावस्ती में तैनात आरक्षी अरुण प्रताप राणा व सिरसिया थाने मे तैनात मुख्य आरक्षी इरशाद अहमद को बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ के लिए चुना गया।
एसपी ने सबको बधाई दी है। इस दौरान एएसपी बीसी दुबे, सीओ सिटी हौसला प्रसाद मौजूद रहे। बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की जांच, चरित्र सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग, निरोधात्मक कार्यवाही, संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करना तथा समन, वारंट की नोटिस तामिला आदि का कार्य किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें