श्रावस्ती। दीपावली में बाजार गरम है। चांदी सहित लाई चूरा तक सब कुछ महंगा है। इस महंगाई का असर बाजार पर है। आज धनतेरस होने के बावजूद बाजार में सन्नाटा है।
धनतेरस जिले में मंगलवार को मनाया जाना है। इसके लिए दुकानदारों ने तो अपनी ओर से तैयारी कर ली हैं। लेकिन बाजार में ग्राहकों की कमी है। वहीं धनतेरस के एक दिन पहले बाजार का सन्नाटा व्यापारियों को निराश कर रहा है। यदि इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में देखा जाए तो वर्तन के भाव में एक सौ रुपये से तीन सौ रुपये तक की महंगाई आई है। स्टील के बर्तन जहां विगत वर्ष 150 से 500 रुपये किलो थे। वहीं इस वर्ष कीमत 250 से 600 रुपये किलोग्राम है। वहीं एलमुनियम के बर्तन जहां विगत वर्ष 200 से 300 रुपये किलो थे। वहीं इस वर्ष 300 से 400 रुपये किलोग्राम है। जबकि पीतल के बर्तन विगत वर्ष 400 से 500 रुपये किलो थे। वहीं इस वर्ष 500 से 700 रुपये किलोग्राम है। वहीं तांबा के बर्तन विगत वर्ष 500 से 700 रुपये किलो थे तो इस वर्ष 800 से 1000 रुपये किलोग्राम है। विगत वर्ष की तुलना में इस बार केवल सोने के दाम में पांच ग्राम में एक हजार रुपये की कमी हुई है।
विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष के भाव
यह है भाव 2021 2020
चांदी का नया सिक्का दस ग्राम - 750 रुपये 600 रुपये
चांदी का नोट 5 ग्राम - 400 रुपये 300 रुपये
डालर दस ग्राम - 800 रुपये 650 रुपये
डालर बीस ग्राम - 1600 रुपये 1300 रुपये
सिक्का पुराना विक्टोरिया - 850 रुपये 800 रुपये
सोने का सिक्का
दो ग्राम - 10000 रुपये 10400 रुपये
पांच ग्राम - 25000 रुपये 26000 रुपये
लाई - 60 रुपये किलो 50 रुपये किलो
चूरा - 50 रुपये किलो 40 रुपये किलो
भुरकी - 70 रुपये किलो 60 रुपये किलो
धान का लावा - 70 रुपये किलो 50 रुपये किलो
दीया - 60 रुपये सैकड़ा 50 रुपये सैकड़ा
अधिकारियों ने लिया बाजार का जायजा
धनतेरस पर आज भिनगा व इकौना नगर सहित बाजारों में काफी चहल पहल रहेगी। ऐसे में एएसपी बीसी दुबे सहित पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थाना तथा चौकी प्रभारियों ने बाजारों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सराफा, बर्तन सहित अन्य व्यवसायियों को सतर्क रहने की सलाह दी।