फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बाल सेवा योजना की हुई समीक्षा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बाल सेवा योजना की समीक्षा बैठक करते जिलाधिका? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बाल सेवा योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम टीके शिबु ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के तहत पीएफ एमएस पोर्टल पर अस्वीकृत आवेदन पत्रों के संबंध में सभी खंड विकास अधिकारी दो दिन में अस्वीकृत खातों का संशोधन कराकर जिला प्रोबेशन कार्यालय में प्रस्तुत करें। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित बीडीओ को लंबित आवेदनों की सूची तत्काल उपलब्ध करा दें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों का आवेदन अवश्य कराएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मातृत्व वंदन योजना एवं दो बच्चों के बाद नसबंदी कराए गए लाभार्थियों की सूची मुख्य चिकित्साधिकारी से प्राप्त कर आवेदन पत्र भराना सुनिश्चित करें। वर्तमान में सीएचसी व पीएचसी पर जन्म लेने वाली बालिकाओं के आवेदन पत्र तत्काल भरवाएं तथा इससे संबंधित सूचना प्रति सप्ताह प्राप्त कर कार्रवाई से अवगत भी कराएं।
सीएमओ से कहा कि टीकाकरण कराने वाली बच्चियों के आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम के माध्यम से आवेदनपत्र पूर्ण कराएं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि कक्षा 9 व ग्रेजुएशन/डिप्लोमा (आईटीआई व पालीटेक्निक) में नामांकन कराने वाली बालिकाओं के आवेदन पत्र भराएं। बीएसए को कक्षा-1 से 6 तक नामांकन कराने वाली बालिकाओं के आवेदनपत्र भरवाने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के आवेदन पत्र भराए जाने के लिए ब्लॉकों व तहसीलों सहित विद्यालयों पर कैंप लगाया जाए।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /प्रशिक्षु आईएएस परीक्षित खटाना, एसडीएम इकौना आरपी चौधरी, भिनगा राजेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार भिनगा श्रीराम प्यारे, अधिशासी अभियंता विद्युत, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संत प्रकाश, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव सहित सभी बीडीओ व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें