फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो करोड़ से चलेगा जिले में ऑपरेशन सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा व कौशल विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को जिले में ऑपरेशन सक्षम का संचालन शुरू किया गया है। सवा दो करोड़ की लागत से संचालित ऑपरेशन सक्षम के दौरान जिले में 25 डिजिटल स्मार्ट केंद्र विकसित करने के साथ ही भवनों का कायाकल्प भी होगा। इसकी पूरी निगरानी विकास भवन से सीडीओ की अगुवाई में होगी।
विज्ञापन

शिक्षा व कौशल विकास सहित कई अन्य मुद्दों पर श्रावस्ती काफी पिछड़ा रहा है। विकास कार्यों को गतिमान बनाने के लिए नीति आयोग ने इसे आकांक्षी जिले की सूची में शामिल किया था। इसके बाद से जिले में विकास के नए माडलों का प्रयोग हो रहा है। चाहे भूमि विवाद व बिजली व्यवस्था सुधार का श्रावस्ती माडल हो या फिर बिना अतिरिक्त बजट के आंगनबाड़ी व परिषदीय विद्यालयों के सौंदर्यीकरण को चलाया गया ऑपरेशन कायाकल्प। इन सभी को बतौर माडल पूरे प्रदेश में लागू किया गया। इसकी अगली कड़ी में अब शिक्षा व कौशल विकास के लिए ऑपरेशन सक्षम का संचालन शुरू किया गया है।
इसके तहत जिले में 25 स्मार्ट केंद्र विकसित किए जाएंगे। यह स्मार्ट केंद्र आंगनबाड़ी, विद्यालय, विकास खंड कार्यालय का अतिरिक्त भवन में संचालित होंगे। इसके लिए केंद्र के बतौर विकसित होने वाले भवन का भी पूरी तरह कायाकल्प कर बिजली, पानी, शौचालय व टाइल्स सहित अन्य जरूरी कार्य होगे। पूरी तरह कंप्यूट्रीकृत स्मार्ट केंद्र का उपयोग बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए सीधे संवाद के बतौर होगा। इसके साथ ही इन्हीं केंद्रों पर शिक्षकों व प्रधानों के प्रशिक्षण सहित विडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े अन्य कार्यक्रमों का भी संचालन होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर खर्च होगा नौ लाख
प्रत्येक केंद्र के विकास पर नौ लाख रुपये खर्च होना है। इसमें चार लाख रुपये से सिविल वर्क व पांच लाख रुपये से कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली उपकरण आदि की जरूरत को पूरा किया जाएगा। इस कार्ययोजना पर कुल खर्च सवा दो करोड़ का आएगा।
इन केंद्रों का हुआ चयन
प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, पंचायत घर कसियापुर, बीआरसी गिलौला, पंचायत घर मोहरनिया, एनपीईजीईएल बरदेहरा, सामुदायिक भवन ढाढूपुरवा, एनपीजीएल सिरसिया, परसोहना, बैरिहवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथा कला, गोठवा, लक्ष्मनपुर बाजार, कंपोजिट विद्यालय मछिरिहिवा, भंगहा, डायट परिसर इकौना, प्राथमिक विद्यालय टंड़वा महंथ, प्राथमिक विद्यालय जयचंद्रपुर कटघरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिदुहनी, बीआरसी इकौना, एनपीईजीईएल गिरंट, शिकारी, जमुनहा, चिरैया, राजापुर पुरैना व उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर।
ऑपरेशन सक्षम के तहत 25 स्मार्ट केंद्र बनाए जा रहे हैं। यह कौशल विकास व शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने की दिशा में एक मजबूत पहल होगी। उम्मीद है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार आएगा। -ईशान प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें