श्रावस्ती में बाढ़ से निपटने के लिए अभी से शुरू हुई कवायद
श्रावस्ती। बरसात के दिनों में अपना रौद्र रूप दिखाने वाली राप्ती नदी की बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 18 बाढ़ चौकियां स्थापित कर प्रभारियों की तैनाती हुई है जिनका मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। राप्ती नदी में पूर्व वर्षों में आई बाढ़ व उसकी विभीषिका को देखते हुए प्रशासन ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। डीएम नेहा प्रकाश के निर्देश पर जिले में चिन्हित 18 बाढ़ चौकियों की स्थापना कर बाढ़ चौकी प्रभारियों की भी तैनाती भी कर दी गई है। डीएम ने बताया कि भिनगा तहसील क्षेत्र में बनी बाढ़ चौकी प्राथमिक विद्यालय गोठवा में उपायुक्त स्वत: रोजगार राजीव कुमार को प्रभारी बनाया गया है जिनका मोबाइल नंबर 9453087557 है। इसी क्रम में राम दुलारे इंटर कॉलेज भंगहा में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह 9506179651, साधन सहकारी समिति तिलकपुर भकलाघाट पुलिस चौकी में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार 9452618132, ग्राम सचिवालय गुलरा पटना खरगौरा में श्रम प्रवर्तन निरीक्षक दिनेश कुमार 9125116141, प्राथमिक विद्यालय रेहली विशुनपुर के रमन सिंह के भट्ठे पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर 8418850755 को बाढ़ चौकी प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।
वहीं इकौना तहसील के बाढ़ चौकी प्राथमिक विद्यालय रामगढी सेहनिया में बांट माप निरीक्षक अश्वनी कुमार 9889082889, प्राथमिक विद्यालय पुरूषोत्तमपुर गिलौला में वाणिज्य कर अधिकारी योगेन्द्र कुमार 8299786998, पंचायत भवन सेमगढ़ा में उपायुक्त उद्योग जेएन यादव 9452080272, सीएचसी इकौना में सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार 9410064292, जूनियर हाईस्कूल सेमरी तरहर में डीएचओ दिनेश चौधरी 8737800489, प्राथमिक विद्यालय भोजपुर में एआर कोआपरेटिव प्रेम चन्द्र प्रजापति 8004585662, कटरा में डीआईओएस संत प्रकाश 9454457338, शारदा इंटर कालेज लालपुर प्रहलादा में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत 9534678954 को बाढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि जमुनहा तहसील क्षेत्र के बाढ़ चौकी बहोरवा में डीडीओ रामसमुझ 9454464852, जमुनहा ब्लाक में एएमए जिला पंचायत सुभाष भारती 9415386017, लालबोझा दर्वेशगांव में भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा 9411209841, आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर बनगई में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह 9129202178 एवं लक्ष्मननगर में भूमि संरक्षण अधिकारी डीपीएपी रचित चौहान 7987088486 को तैनात किया गया है।