श्रावस्ती। जिले में 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने अपने विश्राम कक्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत की नोटिसों को भेज कर उनका तामीला कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिला जज व प्राधिकरण के सचिव रामचन्द्र यादव, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एडीएम डीपी सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद