फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: दो घर व दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया

Thu, 19 Jun 2025 12:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के मल्हीपुर और कटरा क्षेत्र में दो घरों और एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें फूस का घर और परचून की दुकान जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर के चहलवा में बृहस्पतिवार सुबह दो अलग अलग जगहो पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहीं कटरा के गोपालपुर में बुधवार रात एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों घरों व एक दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। 

विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के मजरा चहलवा निवासी अर्जुन विश्वकर्मा अपने फूस के मकान के सामने चाय व परचून की दुकान करता है। प्रतिदिन की भांति अर्जुन बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में उसका फूस का घर भी आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया जा सका। अग्निकांड में दुकान व घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।

ये भी पढ़े- UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का तीखा हमला, बोले- अब पाकिस्तान की मदद से सत्ता पाने की कोशिश कर रही कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Monsoon Alert: सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा मानसून, आज इन 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा


वहीं, कटरा क्षेत्र के ग्राम मरवटिया के मजरा गोपालपुर निवासी रघुनाथ के घर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। दोनों ही स्थानों पर हुए अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें