फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: बौद्ध परिपथ पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने युवक और महिला को कुचला, दोनों की मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बौद्ध परिपथ पार कर रहे युवक और घर जा रही महिला को रौंद दिया । इसके बाद कार ढाबली से टकरा गई। पुलिस ने शव और एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक छेद्दन व मृतक सकीना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकघरवा के दर्जी पुरवा गांव में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बौद्ध परिपथ पार कर रहे युवक को रौंद दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित हो सड़क किनारे जा रही महिला को रौंदते हुए ढाबली से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी गिलौला लाया गया। यहां से महिला को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं बाद में कार ढाबली से टकरा गई। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव सहित कार व उस पर सवार एक युवक को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र के ग्राम दर्जी पुरवा निवासी छेद्दन (45) पुत्र बसारत बुधवार देर रात बौद्ध परिपथ पार कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। वहां से लौटते समय इकौना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। घटना में छेद्दन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई। इस बीच पुराने घर से बौद्ध परिपथ किनारे स्थित नए घर पर जा रही गांव निवासी शकीना (48) पत्नी उस्मान को रौंदते हुए कार मार्ग किनारे रखी शहजाद अली की ढाबली से जा भिड़ी।

ये भी पढ़े- UP Monsoon Alert: सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा मानसून, आज इन 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- बाराबंकी में जन्मा था ईरानी क्रांति का बीज: 1830 में किंतूर से ईरान गए थे खामनेई के दादा, पोते ने बदली मुल्क की तस्वीर


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं कार सहित उसमें सवार एक युवक को अपनी अभिरक्षा में लेकर गंभीर रूप से घायल सकीना को एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों  ने सकीना को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया। इसी दौरान रास्ते में सकीना की मौत हो गई। बहराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के बाद दोनों  परिवार में कोहराम मच गया। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से गांव में भी मातम छा गया है।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें