सुइया बीओपी पर राष्ट्रगान के दौरान मौजूद एसएसबी के जवान व ग्रामीण
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी भिनगा की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन टू जीरो के तहत सीमा चौकियों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के क्रम में शनिवार को सुइया बीओपी पर अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में शनिवार को एसएसबी की सुइया बीओपी पर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी जवानों सहित ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान योगा, दौड़ आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले एसएसबी जवानों व टीमों को कमान अधिकारी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप कमांडेंट संदीप कुमार जेटली, निरीक्षक सर्वेश कुमार, शिवकुमार, सुखपाल, मोतीलाल सहित कई अन्य जवान मौजूद रहे। (संवाद)