फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ को लेकडीएम और एसपी ने युवाओं संग की बैठक, दूर की शंका

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अग्निपथ की बैठक करती डीएम व मौजूद पूर्व सैनिक व अन्य - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। अग्निपथ को लेकर देश के युवाओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। अग्निपथ योजना के बारे में अवगत कराने के लिए भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नवयुवकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मौजूद एसपी ने भी पूर्व सैनिकों एवं सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नवयुवकों को योजना के लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी योजना बनाई जाती है तो सभी के हित को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। समय बदल रहा है, नई टेक्नोलॉजी आ गई है। इसलिए सरकार द्वारा बहुत मंथन के बाद योजनाओं में भी लोगों को लाभ देने के लिए बदलाव किया जा रहा है। यहां तक की अब यूपीएससी एवं पुलिस का भी प्रशिक्षण समय कम किया गया है। इसलिए युवा भ्रमित न हों, अफवाहों और सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों पर कतई ध्यान न दें, अग्निपथ योजना के बारे में अध्ययन जरूर कर लें। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे जिले में अमन-चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका हो। युवाओं को हमेशा सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इसी से उनका भविष्य उज्जवल होगा।
डीएम ने पूर्व सैनिकों से भी अपेक्षा की है कि उनके संपर्क में जो युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस योजना के बारे में बतायें और समझायें। एसपी अरविंद कुमर मौर्य ने कहा कि युवा भ्रमित न हों, वह अग्निपथ की योजना के बारे में अध्ययन कर लें। सरकार द्वारा यह योजना उनके प्रगति के लिए ही बनाई गई है। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई हो। एक बार विधिक कार्रवाई होने से उन्हें सरकारी सेवा में नहीं लिया जा सकता। इसलिए बहुत सूझ-बूझकर युवा कार्य करें। मेहनत से पढ़ें और आगे बढ़ें। बैठक का संचालन एडीएम कमलेश चंद्र ने किया। इस दौरान एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, इकौना आरपी चौधरी, जमुनहा सौरभ शुक्ला, आशुतोष, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार, अतुल कुमार चौबे, एमपी शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ईश्वर सिंह बिष्ठ सहित सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नवयुवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें