फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना काल से बंद हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को पहली बार कराया गया। जिसकी जानकारी के अभाव में नाम मात्र फरियादी ही पहुंच सके। पूरे जिले में मात्र छह शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

भिनगा तसिील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। साथ ही उसका समय सीमा में निराकरण भी किया जाए। ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यहां कुल 36 मामले आए। जिनमें से तीन मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
वहीं जमुनहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से मौके पर सिर्फ एक शिकायत का ही निस्तारण किया गया। इकौना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान भिनगा में एसपी अरविंद कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार राजकुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयइन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत आरएस मौर्या, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्रीकांत दुबे, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें