फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन व निष्कासित कर्मचारियों के बहाली की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बिजली विभाग में कार्यरत ठेकाकर्मियों ने शुक्रवार को अपने बकाया वेतन सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपने पांच सूत्री मांग का समाधान चाहते हैं। इसके लिए वह पूर्व में ही अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में विद्युत निगम का लगभग कार्य ठेका मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए जिले में सोहल कुशल व अकुशल मजदूर कार्यरत हैं। लेकिन इन कर्मियों को प्रतिमाह समय में मानदेय नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर यह नाराज हैं। अपनी इसी नाराजगी को लेकर ठेका मजदूरों ने शुक्रवार विद्युत उपकेंद्र भिनगा में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले होने वाले प्रदर्शन में ठेका कर्मियों का कहना है कि उन्हें माही जुलाई का मानदेय अभी तक नहीं मिला है।
यही नहीं कुछ कर्मचारियों को अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर 2019 का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। इसके लिए कई बार पत्र लिख कर वह कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक विचार नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारियों की मांग है कि उनके नियोक्ता कंपनी अवणी परिधि एवं कम्युनिकेशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा अवैध तरीके से कर्मचारियों की की जा रही भर्ती पर रोक लगाई जाए। पहले से कार्य कर रहे कर्मचारियों को समायोजित किया जाए। संविदा कर्मी रामकुमार वर्मा व इसराइल जिन्हें भिनगा उपकेंद्र से निकाल दिया गया है। उन्हें बहाल किया जाए। पूर्व के संविदा कारों का टेंडर बहुत पहले समाप्त हो चुका है। लेकिन अभी तक उनके द्वारा कर्मियों का ईपीएफ जमा नहीं कराया गया। ऐसे में कर्मचारियों ने मांगे न माने जाने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें