फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक श्रावस्ती सहित छह पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती विधायक समेत छह केस दर्ज
विज्ञापन

तत्कालीन कस्बा चौकी प्रभारी सहित तीन सिपाहियों पर भी हुई कार्रवाई
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट, इकौना थाना क्षेत्र का मामला
इकौना (श्रावस्ती)। न्यायालय के आदेश के बाद रविवार देर शाम इकौना पुलिस ने श्रावस्ती विधायक सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जेल में निरुद्ध आरोपी की तहरीर पर दर्ज किए गए मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी सहित तीन सिपाही भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र के डिंगुराजोत गांव निवासी रामसजन ने सात जून को जिला सत्र न्यायाधीश न्यायालय में एक शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें उसका आरोप था कि मौजूदा श्रावस्ती विधायक रामफरेन पांडे के मुंशी आचार्य द्वारा उसके कुछ पेड़ खरीदे गए थे। पेड़ के पैसा दिए बिना ही वह पेड़ जबरन काट कर ले जा रहे थे। इस दौरान मुंशी ने मौजूदा विधायक रामफेरन पांडे से फोन पर बात कराई थी। बात करने के बाद भी जब उसने पेड़ देने से इन्कार कर दिया। तब उसी समय रामफेरन पांडे के कहने पर तत्कालीन कस्बा चौकी प्रभारी अनिल पांडे, सिपाही भरत सिंह यादव सहित दो अज्ञात सिपाही उसे थाने पकड़ ले गए और उसे चरस के साथ जेल भेज दिया। इस मामले को संज्ञान में लेकर जिला जज सैय्यद मोहम्मद हसीब ने शिकायती पत्र पर ही प्रष्ठांकित कर सीजेएम को उसी दिन निर्देशित किया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जारी करें। इस आदेश के बाद सीजेएम न्यायालय ने नौ जून को ही केस दर्ज करने का आदेश इकौना पुलिस को दिया था। इकौना पुलिस इस आदेश के बाद भी मामला दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही थी। लेकिन अचानक रविवार देर शाम पुलिस ने श्रावस्ती श्रावस्ती रामफेरन पांडे, तत्कालीन कस्बा चौकी प्रभारी अनिल पांडे, आचार्य, कांस्टेबल भरत सिंह यादव सहित दो अज्ञात सिपाहियों के विरुद्ध 323, 504, 506, 406 व 120 बी में मामला पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बीके सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करना ही था। इसलिए मामला दर्ज कर रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें