फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण में गायब रहे बीएलओ

विज्ञापन
इकौनामें मतदाता सूची की जांचकरती डीएम व एडीएम - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं के साथ ही अन्य छूटे लोगों का नाम निर्वाचक नामावली में बढ़ाने व घटाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है। इस दिन कोई भी व्यक्ति अपने बूथ पर जाकर अपना नाम घटा, बढ़ा व संशोधित करा सकता है। लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्य को भी बीएलओ गंभीरता से नहीं ले रहे है। रविवार को भिनगा में अलक्षेन्द्र इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 65 व 69 के बीएलओ गायब रहे। ऐसे ही भिनगा प्राथमिक विद्यालय में बूथ तो हैं, लेकिन उसमें ताला लगा हुआ था। जिससे मतदाता तो आए लेकिन उनको खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय राजापुररानी, इकौना के प्राथमिक विद्यालय अंधरपुरवा, प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा का निरीक्षण किया। मौके पर एडीएम कमलेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें