जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के मजरा वीरगंज बाजार निवासी शिवा आर्य (18) पुत्र राकेश आर्य गुरुवार को किसी काम से बाइक लेकर कथरामाफी जा रहा था।
जैसे ही वह कथरा मार्ग स्थित वीरगंज पुल के ऊपर पहुंचा। तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में शिवा बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से उसे पास के ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। (संवाद)