फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचीं। जिनका जिले की सीमा में प्रवेश करने पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। बाद में उन्होंने पर्यटन आवास गृह कटरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह गुरुवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचीं। जिन्होंने पर्यटन आवास गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सपा सरकार में सभी वर्गों के लोगों के विकास के लिए काम किया गया।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। महंगाई रोकने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई रोकने मे नाकाम रही है। इस सरकार में जनमानस पूरी तरह परेशान है। पूरे प्रदेश में युवा और महिलाएं पूरी मजबूती के साथ हमारे साथ हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, पूर्व विधायक इंद्राणी देवी, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान व अभिषेक मिश्रा उर्फ मुन्ना सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें