फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी पर जलाशयों में स्नान, दान के लिए जुटे लोग

विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा नगर में प्रबोधनी एकादशी पर खूब बिके गन्ना व सिंगाड़ा - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी बड़ी ही पवित्र तिथि मानी गई है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से पूर्व ही जलाशयों में स्नानदान, हवन पूजन एवं उपासना करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। इसके चलते सोमवार को जिले में राप्ती के विभिन्न घाटों सहित जलाशयों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र के सीताद्वार में मेले का आयोजन किया गया। जहां पवित्र झील में जलकुंभी, गंदगी के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही लोगों ने दान पुण्य कर माता सीता का दर्शन कर सबके सुखमय जीवन की कामना की। सिरसिया के जनकपुर में पंचमुखी हनुमान के दर्शन को जनसैलाब उमड़ा।
सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित जनजाति (थारू) के लोगों ने मंदिरों में पूजन अर्चन कर हनुमान जी की कृपा प्राप्त की। राप्ती व सूरजकुंड सहित अन्य जलाशयों पर भी लोग स्नान दान करने पहुंचे। मान्यता है कि एकादशी की रात के अंतिम पहर में यदि गन्ने के डंडे से सूप बजाया जाए तो घर की दरिद्रता दूर होती है और घर में देवताओं का वास होता है। इसी मान्यता के चलते भारी संख्या में लोग देवताआें के जगने पर उनकी पूजा के लिए गन्ना व सिंघाड़ा खरीदते देखे गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें