फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने किया सोनवा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने शनिवार को सोनवा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अपराध समीक्षा भी की। उन्होंने लंबित विवेचनाएं एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने, खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही लोगों को जागरूक करने को कहा। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के रजिस्टर नंबर 8, अपराध, बीट सूचना, फ्लाई शीट रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना व लावारिस तथा मुकदमाती मालों का निरीक्षण किया।
थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना व भोजनालय सहित शस्त्रों की जांच की, जिसकी स्थिति संतोषजनक मिली। इसके अतिरिक्त सभी बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर बीट व्यवस्था के अंतर्गत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें