फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और मिले कोरोना संक्रमित, चार हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में नौ लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चार लोग इससे स्वस्थ हुए है। मौजूदा समय जिले में 151 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में नौ और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें भिनगा में एक, तुलसीपुर में एक, बनकटा मध्यनगर मनोहरपुर में दो, चंदर्खा में एक, श्रावस्ती में दो, मुर्तिहा भयापुरवा में एक व अमिलिया में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

पीएचसी सोनवा में एक, परसोहना में एक, मोतीपुर में एक व शास्त्री नगर निवासी एक व्यक्ति स्वस्थ भी हुआ। जिले में अब तक कुल 6,49,952 लोगों की जांच कराई गई। साथ ही 8128 लोगों ने गैर जिलों में अपनी जांच कराया। इनमें से 6,48,958 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 994 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। मिले सभी संक्रमित होम क्वारंटीन किए गए हैं। जिले में इस दौरान 204 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इनमें इकौना 35, गिलौला 37, भंगहा 35, जमुनहा 34, सिरसिया 34 व भिनगा में 29 कंटेनमेंट जोन शामिल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें