फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। चिर्रीपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सवार घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सेमरा गांव के पास मोटर साइकिल सवार ने एक वृद्ध को ठोकर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जंगली पुरवा निवासी लक्ष्मण यादव (30) पुत्र दयाराम अपनी रिश्तेदारी में बलरामपुर गया था। वह मोटर साइकिल से बृहस्पतिवार को वापस आ रहा था। जैसे ही वह चिर्रीपुर गांव के निकट पहुंचा तो सामने से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें लक्ष्मण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने घायल लक्ष्मण यादव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान लक्ष्मण यादव की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना इसी थानाक्षेत्र के सेमरा गांव के पास घटी। यहां एक मोटरसाइकिल सवार ने रंजीतपुर पोखरा निवासी मकसूद (70) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरसिया पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कटरा। कटरा वीरपुर मार्ग के तेंदुआ चौराहे पर आमने-सामने दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक मोटर साइकिल पर सवार ननके व श्यामता व दूसरी मोटर साइकिल पर सवार मेवा राम यादव, विद्याराम व सोमई प्रसाद घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें