श्रावस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सोमवार को भिनगा पहुंचे। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल भिनगा मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने जिले की 2777. 95 लाख रुपये की पंद्रह परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चाभी प्रदान की
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को भिनगा पहुंचे जहां जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं, दस परियोजनाओं का शिलान्याय किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना पांच महिला लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान की। साथ ही साथ राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व स्कैनर, पात्रों को आयुष्मान कार्ड तथा छात्रों को छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया।
पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाभी व कृषि यंत्र प्रदान किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री को पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र तथा श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी अरविंद कुमार मौर्या, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, मनीष गुप्ता, प्रभारी राकेश सिंह, अलक्षेंद्र कांत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के जमुनहा के राजकीय हाईस्कूल इंदवा व सिरसिया के राजकीय हाईस्कूल सेमरा टिटिहिरिया भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से ऑपरेशन मातृत्व योजना से कराए गए कार्यों, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 327 परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधा, बाउंड्रीवाल व शौचालय निर्माण तथा पंचायती राज विभाग द्वारा कराए गए 325 परिषदीय विद्यालयों व पंचायत भवन में वर्षा जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षा सेक्टर के तहत 300 स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेशन सक्षम फेज टू, इकौना में केंद्र पुरोनिधानिक योजना के तहत जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान के सौंपदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य, आईटीआई जमुनहा परियर में टाइप थ्री के छह आवास व साइकिल स्टैंड, भिनगा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दस अतिरिक्त कक्षा कक्ष, महामाया पालीटेकिभनक लेंगड़ीगूलर के परिसर में 60 सीटेड पुरुष छात्रावास तथा मनरेगा योजना से 22 परिषदीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल का निर्माण सहित जिला अस्पताल में मॉडल शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।