फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत में निपटाएं ज्यादा से ज्यादा मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज के निर्देश पर शनिवार को न्यायिक व पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें उन्होंने 22 जनवरी को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण कराने की बात कही।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक ने न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वैवाहिक विवादों के लिए प्री-लिटीगेशन लोक अदालत के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। साथ ही दांपत्य विवादों के प्री-लिटीगेशन स्तर पर निस्तारण के लिए 22 जनवरी 2022 को विशेष लोक अदालत में पारिवारिक मामलों का निस्तारण कराने की बात कही। बैठक में उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर 2021 के सम्मन व नोटिस की तामील एक विशेष अभियान के तहत 100 प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वह समस्त थाने के पैरोकारों को यह निर्देश दें कि वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थित होकर नोटिस प्राप्त करें, तथा तामील नोटिस कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को वापिस करें।
इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रभाकर राव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत श्याम लाल कोरी, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत उमेश कुमार द्वितीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृत्युंजय श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, डिप्टी कलेक्टर रोहित यादव, माडल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महामंत्री दिलीप कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें