फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीन को ले जा रही पिकप पलटी, 18 घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। फोरलेन स्थित सिसवां गांव के निकट मंगलवार को जायरीनों को लेकर दरगाह जा रही एक तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित हो कर पलट गई। इससे इसमें सवार चालीस लोगों में से 18 लोगों को घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण बहराइच रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौसहरा निवासी गुलाम मुस्तफा पुत्र मोहम्मद बढ़ई मंगलवार को फातिया कराने बहराइच के दरगाह शरीफ जा रहा था। इसके लिए उसने गांव के ही गुलाम मोहम्मद का पिकप यूपी 46 टी 1902 बुक कराया था। पिकप को गुलाम मोहम्मद का भाई शाहिद चला रहा था। इस दौरान पिकप 15 महिलाओं समेत चालीस लोग सवार थे। शाहिद पिकप को काफी स्पीड के साथ चला रहा था। वाहन में बैठे कई लोगों ने उसे धीमे चलाने की बात कह कर विरोध भी जताया। इसके बाद भी उसने वाहन की गति धीमी नहीं की। तेज रफ्तार पिकप जैसे ही फोरलेन स्थित सिसवा गांव मोड़ पर पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे पिकप अनियंत्रित हो कर मार्ग किनारे पलट गई।
पिकप पलटने से इसमें सवार राजा पुररानी निवासी हामिद रजा (12) व तौसीफ रजा (07) पुत्रगण जाकिर अली, नौसहरा निवासी तहसीम रजा (13) पुत्र मोहम्मद अहमद, फातिमा (40) पत्नी कमर, नूरजहां (42) पत्नी पप्पू, ताहिरा (37) पत्नी सद्दाम, मुहिदा (32) पतनी अब्दुल कुद्दूस, महलका (57) पत्नी इसराइल, पूरेखैरी निवासी मैसर जहां (45) पत्नी मोहम्मद अयूब, कलामुन निशा (02) पुत्री मोहम्मद याकूब, आकरून निशा (08) पुत्री मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद आजम (12) पुत्र याकूब, मोहम्मद यासीन (12) पुत्र मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद याकूब (50) पुत्र मोहम्मद इसराइल, भिनगा के मोहल्ला पुरानी बाजार कानूनगोपुरा निवासी तरन्नुम (35) पुत्री बाबू, बाबू (65) पुत्र निब्बर व बहराइच के लाल निवासी गुडिय़ा (38) पत्नी निब्बर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां तौसीफ रजा, हामिद रजा व मोहम्मद आजम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया। घटना के बाद पिकप चालक शाहिद मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जिले में यातायात नियमों की अवहेलना लगातार जारी है। सोमवार से शुरू हुए यातायात माह के दूसरे दिन ही नियमों की धज्जियां उड़ती दिखी। एक तरफ जहां भार वाहन पर यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। वहीं वाहन पर क्षमता से कई गुना अधिक सवारियों को बैठाया गया था। इतना ही नहीं वाहन को निर्धारित गति सीमा से भी काफी तेज चलाया जा रहा था। जिसका खामियाजा मंगलवार जियारत करने जा रहे जायरीनों को भुगतना पड़ा। इसके चलते बहराइच के दरगाह शरीफ जा रहे जायरीन अस्पताल पहुंच गए। जिले में शायद ही कोई माह ऐसा बीता हो जब माल वाहनों पर यात्रियों को बैठाकर ले जा रहा वाहन दुर्घटना का शिकार न हुआ हो। कई बार ऐसे हादसों में लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। इसके बावजूद माल वाहनों में यात्रियों को ले जाने से रोकने के लिए परिवहन विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक अधिकारी उदासीन बने हैं। आम लोग भी ऐसे हादसों से कोई नसीहत नही ले रहा।
माल वाहन पर यात्रियों को बैठा कर ले जा रहे पिकप के पलटने की सूचना है। हादसे के कारणों की जांच करायी जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बीसी दुबे एएसपी
श्रावस्ती। सड़क हादसे में मंगलवार सुबह एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। कर्मचारी कार से भिनगा की ओर आ रहा था। इस बीच अनियंत्रित कार सड़क से उतर कर खड्ड में जा गिरी। कई घंटों की मेहनत के बाद कार व मृतक के शव को बाहर निकाला जा सका।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में तैनात कम्युनिटी हेल्थ आफिसर रजत (35) सोमवार रात भिनगा अपने सीएचसी अधीक्षक के यहां शादी समारोह में आया था। यहां से वह मंगलवार सुबह सीएचसी सोनवा गया था। वहीं से वह करीब चार बजे वापस भिनगा की ओर कार से आ रहा था। आते समय जरकुसहा के पास वो कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार सड़क के बजाए सीधे पुराने खड्ड में गिर गई।
सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस व पीएसी के गोताखोरों ने दोपहर में लाश व कार को बाहर निकाला। रजत विगत एक वर्ष से जिले में तैनात था। वह मूल रूप से जिला गाजीपुर के कसीमाबाद कस्बे का निवासी था। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि खड्ड में गिरी कार व लाश को निकाल लिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें