फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा को अभेद दुर्ग बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर चार अपर पुलिस अधीक्षक, सात पुलिस क्षेत्राधिकारी, बीस इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 600 आरक्षी व दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। शनिवार को एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है, जहां सीमा पार से आने-जाने वालों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य रूप से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए चार रास्ते बनाए गए हैं। इसमें से एक रास्ते का उपयोग मुख्यमंत्री को लाने व ले जाने के लिए किया जाएगा। दो रास्ते और बनाए गए हैं जिनका उपयोग आम लोगों के लिए होगा। एक मुख्य रास्ता भी बनाया गया है जिसे अति विशेष परिस्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टेडियम के आगे खाली पड़ी भूमि का उपयोग किया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर आने-जाने के लिए मार्ग का डायवर्जन भी किया जाएगा। ये सभी स्थान पुलिसकर्मियों की निगरानी में रहेंगे। इसके लिए शनिवार को एसपी अरविंद कुमार मौर्य व एएसपी बीसी दुबे ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि ड्यूटी सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी, लेकिन कार्यक्रम स्थल 24 घंटे पूर्व से ही निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें