फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ की लागत से बनी आठ सड़कों का लोकापर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाए गए आठ मार्गों का बुधवार को सीएम ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। इन आठ सड़कों की कुल लंबाई 44.417 किमी है। इस पर कुल लागत 32 करोड, आठ लाख 39 हजार रुपये आई है। लोकार्पण के समय एनआईसी में डीएम व सीडीओ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया जाता है। इसी के तहत जिले में आठ मार्गों का निर्माण कराया गया है। इन मार्गों का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। इस मौके पर जिले के एनआईसी भवन में जिलाधिकारी टीके शिबु व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व विधायक राम फेरन पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण में नवीन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीकी अन्य जिलों में भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रारंभ की गई है। इस तकनीक में उच्च गुणवत्ता की सड़क का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिन ग्रामीण मार्गों का निर्माण करा दिया गया है उनका तत्काल निरीक्षण कर संबंधित फर्म को भुगतान कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्रीकांत दुबे व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें