फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा हटवाने से भड़का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। सीएचसी गिलौला पासिर में स्थित हनुमान मंदिर में गणपति पूजन को लेकर स्थापित प्रतिमा हटवाने से क्षेत्रीय लोगों में गहरा आक्रोश है। भक्तों का आरोप है कि पुलिस ने मंदिर में स्थापित गजानन की मूर्ति को बल पूर्वक हटवाते हुए इसका विरोध करने वालों को सीधे जेल भेजने को भी धमकाया।
विज्ञापन

गिलौला कस्बा स्थित शिव मंदिर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला परिसर के एक मंदिर में वर्षों से परम्परागत तौर से दो स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जाता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला के हनुमान मंदिर परिसर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर भक्त ग्यारह दिन पूजन करने के बाद सीताद्वार स्थित पवित्र झील में प्रतिमा का विसर्जन करते थे। इस वर्ष शिव मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण गणेश प्रतिमा नही लाई गई। वही प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला परिसर स्थित हनुमान मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजन शुरू किया गया।
मंदिर के पुजारी बेचू दयाल पाठक ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्थापित गणेश प्रतिमा को सोमवार रात बल पूर्वक हटाकर आनन फानन मे सीताद्वार झील मे प्रवाहित करा। इससे गणेश भक्तों में रोष व्याप्त है। पुजारी का आरोप है कि थानाध्यक्ष अखिलेश ने मूर्ति हटवाने का विरोध करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें