फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी व भोजन से फैलता है कालरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कालरा या हैजा एक संक्रामक बीमारी है। यह वाईब्रियो कालेरी बैक्टीरिया से फैलता है। मनुष्य में इसका संचरण दूषित भोजन या पानी के सेवन से होता है। कालरा में मरीज उल्टी और दस्त से पीड़ित होता है। उल्टी और दस्त के कारण शरीर में पोषण और पानी की कमी हो जाती है। यदि समय पर इसका उपचार न किया जाये तो शरीर में अत्यधिक पानी और लवण की कमी से स्थिति गंभीर बन सकती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी भार्गव ने बताया कि यह बीमारी उन स्थानों पर फैलती है, जहां पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होती है। इसके साथ ही भीड़ भाड़, बाढ़ या अकाल ग्रसित क्षेत्रों में भी यह बीमारी तेजी से फैलती है। दूषित पानी पीने, खुले में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने और मानव अपशिष्ट युक्त पानी से उगाई हुई सब्जियों को बिना धुले खाने से इस बीमारी की समस्या हो सकती है। खुले में शौच से यह बीमारी होती है, क्योंकि इससे भोजन और पानी दूषित होते हैं। रैपिड कॉलरा डिपस्टिक टेस्ट से इस बीमारी की पहचान की जाती है। कालरा के प्रमुख लक्षणों में उल्टी, दस्त और पैरों में ऐंठन के साथ ही हृदय गति का बढ़ना, ज्यादा प्यास लगना, ब्लड प्रेशर कम होना और त्वचा का लचीलापन जैसी समस्या भी हो सकती है।
कालरा से बचाव के लिए साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है। नाखूनों को हमेशा छोटा रखें और उन्हें समय समय पर काटते रहें। ऐसा न करने से नाखूनों के अंदर गंदगी जमा हो जाती है। भोजन के साथ शरीर में पहुंच जाती है, फलों और सब्जियों को अच्छे से धोकर ही खाएं। बाजार में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें और दूषित पानी न पियें। पानी को हमेशा उबालकर और फिर छानकर ठंडा कर पिएं। साफ बर्तन में पानी को रखें और साफ बर्तन में ही पियें। घर में बना और अच्छे से पका हुआ भोजन ही करें। हाथ धोने की आदत विकसित करें और बच्चों में भी हाथ धोने की आदत को डालें। खाना बनाने, खाने और बच्चे को स्तनपान कराने से पहले, शौच के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धुलें। बार बार हाथ धोने की आदत कोरोना से भी बचाएगी। उल्टी दस्त होने पर प्रशिक्षित चिकित्सक को ही दिखाएं, अपने आप से इलाज न करें। कालरा में ओआरएस का घोल शरीर में पानी और नमक की कमी को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें