फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन की अलख जगाएगा सास-बहू सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिवार नियोजन की अलख जगाने के लिए सास-बहू और बेटा मैदान में उतरेंगे । इसके लिए मिशन परिवार विकास के तहत 20 सितंबर से जिले में सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम जिले के सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सम्मेलन में 90 प्रतिभागी शामिल होंगे। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटा से आशय सास के बेटे अर्थात प्रतिभाग करने वाली बहू के पति से है। सम्मेलन में सबसे पहले परिचय होगा। इसके बाद लोगों को परिवार कल्याण संबधित जानकारी देते हुए गुब्बारा खेल व अन्य प्रतियोगिताओं के साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दंपति अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रतिभागी बेटा द्वारा मुख्य संदेश पढ़ते हुए शपथ ली जाएगी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य उप केंद्रों पर एक वर्ष के दौरान चिन्हित नव दंपति को परिवार नियोजन साधन के बारे में परामर्श देने के बाद शगुन किट का वितरण भी होगा। प्रत्येक सम्मेलन में प्रति आशा 8-10 परिवारों से सास, बेटा एवं बहू का प्रतिभाग सुनिश्चित कराएंगी। इस तरह प्रत्येक सम्मेलन में लगभग 90 प्रतिभागी हिस्सेदारी करेंगे। पूरे कार्यक्रम की निगरानी के लिए ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

- विगत एक वर्ष के दौरान विवाहित दंपती
- विगत एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला
- ऐसे दंपति जिन्होंने परिवार नियोजन का कोई भी साधन नहीं अपनाया
- ऐसे दंपति जिनके तीन से अधिक बच्चे हैं
- आदर्श दंपति, ऐसे दंपति जिनका विवाह से दो वर्ष बाद पहला बच्चा हुआ हो
- पहले बच्चे से दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतराल हो
- ऐसे दंपति जिन्होंने दो बच्चों के बाद स्थायी साधन अपनाया हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें