फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व रविवार को मनाया गया। अवसर पर जहां बहनों ने भाईयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधा, वहीं भाइयों ने भी बहनों के सुख दुख में सदैव साथ रहने व उम्रभर सुरक्षा करने का वचन दिया। त्योहार जिले में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाईयों को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। भाइयों ने बहनों की उम्र भर सुरक्षा करने का वचन दिया। सीमा पर मुस्तैद आठवीं वाहिनी भिनगा के मुख्यालय खरगौरा में स्कूली बच्चियों ने एसएसबी के जवानों को राखी बांधकर उनसे राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प लिया। कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि आज हमारे जवान भले ही अपने घर न जा सके हों, इन बच्चियों में ही उनकी अपनी बहनों की छवि बसी है। हमारे जवान राष्ट्र व सीमा की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करके भी भारत माता की सुरक्षा पर आंच न आने देंगे। अवसर पर बागेश्वरी मंदिर नत्थापुरवा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आल्हा, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
उधर, मल्हीपुर थाना परिसर में रक्षाबंधन पर स्कूल की बच्चियों व क्षेत्र की महिलाओं द्वारा रक्षाबंधन पर सभी पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधा गया। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने मिशन शक्ति अभियान फेज 03 के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जानकारी दी। सेल्फ डिफेंस व वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है, कहीं आने जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वालों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें