श्रावस्ती। पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में चालक व परिचालक को रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण दिलाया गया। साथ ही उन्हें सीएचसी ले जाकर उनका नेत्र परीक्षण भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान यात्री कर अधिकारी रणबीर सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत जागरूक किया। वाहन चालकों को बताया कि आप सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अन्यथा आपका चालान सीसीटीवी के माध्यम से घर पर भी पहुंच सकता है।
नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10 गुना जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यातायात प्रभारी रजनीश शुक्ला ने कहा कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकतर मामले हेलमेट न पहनने के कारण ही होते हैं। लेखाकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नए नियम के तहत न सिर्फ जुर्माना वसूला जा सकता है, बल्कि तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला ने भी नियमों के बारे में बताया। मौके पर अमरदीप साहू, टीएन भट्ठ, पंकज कुमार, पंकज कनौजिया, अमर, अश्विनी मौर्या सहित कई अन्य चालक, परिचालक व आम जन मौजूद रहे। (संवाद)