फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा जूनियर हाईस्कमूल में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार को चार स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 125 युवक व युवतियों ने ईश्वर व अल्लाह को साक्षी मान कर जीवन पथ पर साथ साथ चलने का संकल्प लिया। इसमें अनुसूचित जाति के 36, पिछड़ा वर्ग के 39, सामान्य वर्ग के 04 और अल्पसंख्यक वर्ग के 46 जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय हरिहरपुररानी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 53 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी एवं खंड विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक इंद्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख शकुंतला यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या, रणवीर सिंह ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जन जन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के विवाह करने में सक्षम नही है, आर्थिक बाधा के कारण दिक्कत आ रही थी, ऐसे पात्र गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार खुद कर रही है, जो ऐतिहासिक कदम है। जमुनहा में 21 नवदपंत्तियों को ब्लाक प्रमुख शिवम जायसवाल, खंड विकास अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने भेंट प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इकौना के ग्राम टड़वा महन्त में स्थित सीताद्वार मन्दिर पर इकौना व गिलौला क्षेत्र के 20 युगल दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। जहां ब्लॉक प्रमुख मिथलेश पांडे ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

वहीं सिरसिया में ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह व खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे की उपस्थिति में कुल 31 जोड़ों ने जीवन पथ पर साथ चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कहीं अपात्र अथवा बाल विवाह न हो इसके लिए जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश पर सभी कार्यक्रम स्थल पर नोडल अधिकारी तैनात रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें