फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर समझकर शादी रचाई, 'वो' निकले इंटरपास

Tue, 07 May 2013 01:16 AM IST
इंदिरापुरम/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर के एक युवक ने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर एमबीए पास युवती से शादी कर ली। युवती के ससुराल पहुंचने पर पता चला कि युवक इंजीनियर नहीं बल्कि इंटर पास और बेरोजगार है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने पर युवती के भाई ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम के अहिंसा खंड निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन एमए और एमबीए पास है।

वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। पिछले साल मैट्रिमोनियल साइट पर बहन के लिए रिश्ता आया था।

गोरखपुर निवासी लड़का दिल्ली में रहता था। उसने खुद को नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया।

नवंबर में दोनों की विधि विधान से शादी हो गई। बहन जब उसके घर पहुंची तो धीरे-धीरे उसकी असलियत सामने आने लगी।

बहन को पता चला कि वह सिर्फ 12वीं पास है और कोई काम नहीं करता। उसके सभी दस्तावेज फर्जी हैं।

इसके बाद युवती मायके चली आई और सारी हकीकत परिजनों को बताई। भाई ने बताया कि शादी से पहले उन लोगों ने बतायी गई कंपनी में युवक के बारे में पड़ताल भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर युवक ने फर्जी तरीके से कंपनी में अपनी साठ-गांठकर उन लोगों को विश्वास में लिया था। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें