फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। कस्बे के युवक की बिहार में गोली मारकर हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार रात में ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला सगाजीपुरा निवासी नवाब हसन उर्फ गुलाब मलिक का पुत्र अहसान मलिक (23) कपड़े की फेरी का कार्य करता था। वर्तमान में कपड़ा बेचने के लिए बिहार के सीवान जनपद गया हुआ था। बताया गया कि रविवार रात में जिला सीवान के नगर थाना क्षेत्र के पुराना किला इलाके में किसी बात को लेकर अहसान की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी, जिससे उत्तेजित होकर उन लोगों ने अहसान को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अहसान की हत्या की सूचना पर नगरवासियों ने उसके घर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। हत्या की सूचना के बाद कुछ परिजन देर रात में ही शव लेने के लिए बिहार जाने को रवाना हो गए। अहसान की हत्या के बाद उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें