फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गानों पर जमकर थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता/कैराना। कस्बे में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बच्चे और बड़े उत्साह के साथ होली खेलते नजर आए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कस्बे में अलग-अलग जगह पर युवा डीजे पर विभिन्न गीतों पर पर जमकर थिरके। कस्बे के मोहल्लों, गलियों में जमकर रंग खेला गया। घरों में महिलाएं और बच्चों ने भी जमकर होली खेली। कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर, रामनगर, मोती बाजार, बौहरान, पाल धर्मशाला आदि स्थानों पर युवकों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शांतिपूर्वक का पर्व मनाया।
उधर, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में होली का त्योहार के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। गढ़ी अब्दुल्ला खां में प्रधान प्रतिनिधि फरहान खान ने अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं गांव भैंसवाल, मालैंडी, ताना, पेलखा, राझड़, खेड़की, मानकपुर, कैल शिकारपुर आदि गांव में होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

उधर, कैराना के चौक बाजार, मोहल्ला गुंबद, सर्राफा बाजार, मीना मार्केट, पुराना डाकखाना, पीपलोतला, मोहल्ला आलदरम्यान, टीचर्स कॉलोनी, मोहल्ला आल कलां, बनखंडी महादेव मंदिर परिसर सहित आदि स्थानों पर होली खेली गई। डीजे पर गाने बजाकर जमकर डांस भी किया। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी शगुन मित्तल के बेटे-बेटी ने एक-दूसरे को लगा रंग लगाकर होली का पर्व मनाया। साथ ही आस-पड़ोस के घरों पर जाकर भी बच्चों ने अपने दोस्तों को रंग लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें