फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिलाओं की गोदभराई, दिव्यांगों को बांटी ट्राइसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दूसरे दिन जिला स्तरीय मेला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में वैकल्पिक ऊर्जा राज मंत्री डाक्टर सोमेंद्र तोमर ने महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कॉविड के तीन लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में कक्षा 10 व 12 में जिला टॉप करने वाली कुल 17 छात्राओं को सम्मानित कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पांच दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, पाँच दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व एक दिव्यांग को स्मार्टकेन वितरित की गई। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलिब्धयों का गुणगान किया है।
बुधवार को शहर के दिल्ली रोड पर एक विवाह मंडप में केंद्र सरकार के दस साल और प्रदेश सरकार के आठ साल पूरा होने पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह और मेले में दूसरे दिन ऊर्जा राज्य मंत्री डाक्टर सोमेन्द्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद निर्वाल, डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसपी राम सेवक गौतम,सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों पर जाकर निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। प्रदेश सरकार 8 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शामली यामिनी रंजन की ओर से मंत्री एवं जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की ओर पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 5 बच्चों को अन्नप्राशन कराया। विशिष्ट कार्य करने वाली मुख्य सेविका गजेश सैनी, ममता देवी, सुदेश भारती, पुनीता देवी, राजेश्वरी मुख्य सेविका द्वारा पोषण और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें