फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला गुलाबी संगठन ने बागपत में कब्जा मुक्त कराया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला गुलाबी संगठन ने बागपत के गांव गुराना में दिव्यांग विधवा का मकान कुछ लोगों के कब्जे से मुक्त करा दिया।
विज्ञापन

15 वर्ष से बुजुर्ग प्रकाशी शर्मा के मकान पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया हुआ था। इस मामले में कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। प्रकाशी शर्मा को महिला गुलाबी संगठन के बारे में पता चला तो वह बड़ौत के एक व्यक्ति के साथ शामली आई और संगठन की पदाधिकारियों से मिली। प्रकाशी शर्मा की शिकायत सुनकर संगठन की महिलाओं ने गांव में जाकर उन्हें इंसाफ दिलाने का निर्णय लिया। संगठन की पदाधिकारी जब गांव पहुंची तो कुछ लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए। काफी समझाने पर भी नहीं माने तो संगठन की पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गई। इसके बाद वे समझौते के लिए तैयार हो गए और 15 साल बाद मकान कब्जा मुक्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिका भारद्वाज एडवोकेट, प्रदेश महासचिव मधु सैनी, प्रदेश सचिव सुरभि तेवतिया, जिलाध्यक्ष रीटा सभासद, संगीता वर्मा, रेखा सैनी, संगीता पाल, सोनम सैनी, उमा उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें