फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खैलकला निवासी तरन्नुम (25) का निकाह करीब साढे़ तीन साल पहले मोहल्ले के ही आसिक के साथ हुआ था। तरन्नुम के एक साल की बेटी है। बुधवार रात तरन्नुम की हालत खराब होने पर परिजन उसे कस्बे के एक डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तरन्नुम के भाई मुरसलीन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई। जिस पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जिस पर पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें