बाबरी के गांव कैड़ी में आयुषी की मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़। संवाद
- फोटो : संवाद
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी में 26 वर्षीय आयुषी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बीच हाथपाई भी हुई। पुलिस ने मृतका के पति व पिता को हिरासत में ले लिया।
गांव कैड़ी निवासी युवराज गुरुग्राम की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उसकी पत्नी आयुषी भी वहीं इंजीनियर थी। सोमवार दोपहर को दोनों गुरुग्राम से गांव कैड़ी अपने घर पहुंचे थे। दोपहर में खाना खाने के बाद आयुषी की हालत अचानक बिगड़ गई। ससुराल वाले महिला को शामली के निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को घर ले गए और मृतका के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतका का भाई नंदू प्रसाद शामली निवासी आयुष उर्फ भोला और दादी कौशल आदि परिजन पहुंचे। उन्होंने आयुषी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। सूचना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने युवराज व उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि मृतका की फरवरी 2022 में आयुषी की शादी हुई थी।
चोरी की बाइक समेत एक गिरफ्तार, दो किशोर हिरासत में लिए
शामली। बाबरी थाने पर 28 जनवरी को राज सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर कांजरहेड़ी मंदिर के पास से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी सागर निवासी गांव कांजरहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया व दो बाल अपचारी को हिरासत में लिया है।
बाबरी के गांव कैड़ी में आयुषी की मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़। संवाद- फोटो : संवाद