फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंदोड़ा गांव में बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भंदोड़ा गांव में बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

शामली, बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदोड़ा में बुखार ने पैर पसार रखे हैं। बुखार से पीड़ित 60 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में 20 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। क्षेत्र में इससे पहले भी बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव भंदोड़ा में बुखार का प्रकोप चल रहा है। गांव निवासी 60 वर्षीय महिला संजो पत्नी उमरदीन को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले गांव में चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन बुधवार को महिला को लेकर शामली में निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने दवा देकर घर भेज दिया। देर शाम को महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि गांव निवासी श्रवण शर्मा डेंगू बुखार के कारा मेरठ मेें दो दिन से भर्ती है। वहीं उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा गांव निवासी यशपाल ठेकेदार पहले मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ में भर्ती रहे। उपचार के बाद ठीक होने पर वह घर पहुंचे हैं। इसके अलावा गांव निवासी पूजा, प्रवेश, सुभाष, वीरेंद्र समेत करीब 20 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि बुखार से महिला की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें