शिक्षा रूपी धन को कोई चुरा नहीं सकता
कैराना। भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति के तत्वावधान में कश्यप समाज के तत्वावधान में आठवां प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
नगर के सिद्ध प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित समारोह में 10वीं व 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राधेश्याम तथा विशिष्ट अतिथि रमेश गौड़ कश्यप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा रत्न है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। भाजपा पउप्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर सरकारी महकमे में अपनी भागीदारी दें। राजनीति में भी आगे आने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से सवाल भी किए गए, सही सवाल का जवाब देने वाले बच्चे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रीतम कश्यप, संदीप कश्यप, विनोद कश्यप, श्रीपाल कश्यप, संजीव कश्यप, कृष्ण पाल सिंह कश्यप, रणधीर कश्यप, धनी कश्यप, राममेहर कश्यप, श्रवण कश्यप, सुरेश कश्यप, संजीव कश्यप, रवि कश्यप, साधु राम कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, पवन कश्यप, दीपक कुमार बलान आदि उपस्थित रहे।