फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में नवोदय विद्यालय के निकट पूर्वी यमुना नहर पटरी पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 45 वर्षीय महिला कुसुम की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां निवासी महिला व पुरुष गांव भैंसवाल निवासी अंकित के खेत में गन्ना छिलाई का कार्य करने गए थे। दोपहर में गन्ना छिलाई के बाद अंकुर ट्रैक्टर-ट्राली में सभी श्रमिकों को उनके गांव में छोड़ने जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली में चारा भी लदा था। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर नवोदय विद्यालय के निकट असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसके नीचे दबे श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने श्रमिकों को बाहर निकाला। हादसे में घायल कुसुम पत्नी सत्यपाल, किरणो, किरणपाल, प्रेमवती, मुकेश, सुमन, अतरा, राजबाला, पुष्पा, चतरो, प्रीती व पिंकी को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें