फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर के किसानों को आज देंगे श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर के किसानों को आज देंगे श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शामली। किसान यूनियन की गांव कुड़ाना में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार सुबह 10 बजे कोतवाली के सामने अग्रसेन पार्क में लखीमपुर में शहीद हुए किसान और पत्रकार की श्रद्धांजलि सभा होगी। श्रद्धांजलि सभा में मौन व्रत, हवन और पुष्पांजलि का कार्यक्रम हैं।
लखीमपुर में निहत्थे किसानों की पीछे से गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। सभा में किसान आंदोलन को लेकर भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक , संजीव लिलौन राष्ट्रीय महासचिव, अमित निर्वाल जिलाध्यक्ष, जयपाल सिंह मंडल महासचिव, जितेंद्र सिंह प्रदेश सचिव, विपुल निर्वाल, रामकुमार प्रदेश संगठन मंत्री, ऋषि पाल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसान नेता राजन जावला ने बताया कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की कल अंतिम अरदास है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल शाम के समय सभी किसान पांच मोमबत्ती या मोबाइल की टार्च जलाकर श्रद्धांजलि दें। दो मिनट का मौन धारण कर किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें