फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगे-

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे
विज्ञापन

शामली। सपा और रालोद नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिला प्रशासन और भाजपा के गठजोड़ ने सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी को हराने का काम किया है। प्रयाराज उच्च न्यायालय में वाद दायर करके न्याय की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के रालोद- सपा प्रत्याशी को हराने के लिए जिला प्रशासन ने हराने का काम किया है। नियम का उल्लंघन करके भाजपा को हेल्पर दिए दिए गए। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी, चुनाव प्रेक्षक, चुनाव आयोग को शिकायत की गई। शिकायत को नजरंदाज किया गया। स्वतंत्र मतदान का अधिकार छीन लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, योगेंद्र चेेयरमैन, सपा नेता शेर सिंह राणा आदि ने प्रदेश के मौजूदा कैबिनेट मंत्री और पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रयागराज उच्च न्यायालय में वाद दायर करके न्याय की गुहार लगाएंगे। जनता के बीच जाकर लोकतंत्र बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, अरविंद पंवार, अरविंद खेड़ीकरमू, संजय उपाध्याय, जावेद जंग, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें