अटल भूजल योजना में शामिल गांवों में घर-घर सर्वे शुरू
शामली। डार्क श्रेणी में शामिल जिले के कांधला ब्लाक के 14 ग्राम पंचायतों को अटल भूजल योजना में शामिल किया गया है। 31 मार्च 2026 तक जारी रहने वाली पंचवर्षीय योजना में भूगर्भ जल की स्थिति में प्रभावी सुधार लाए जाने के लिए शासन द्वारा नामित टीम द्वारा घर- घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।
गिरते भूजल स्तर को देखते हुए शामली जिले के कांधला, मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना, बागपत जिले के पिलाना, मेरठ जिले के रजपुरा, खरखौदा सहित 26 ब्लाकों को अटल भूजल योजना में शामिल किया गया था। अटल भूजल योजना में कांधला ब्लाक में शामिल 14 ग्राम पंचायतों में भारसी, ब्रहमखेड़ा, डांगरौल, हुरमजपुुर, खासपुर, किवाना, लिसाढ़, मतनावली, रामपुरखेडी, सल्फा, सुन्ना, ताहरपुर भभीसा, खंदरावली, रसूलपुर गुजरान आदि ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जिले में अटल भूजल योजना के तहत जिलास्तरीय बैठक 25 जून को कलक्ट्रेट में आयोजित की गई थी।
योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पांच रिचार्ज पिट, एक रुपटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ऊन का सर्वे किया गया। लघु सिंचाई विभाग खंड शामली के अधिशासी अभियंता एपी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत वाटर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर पीजी मीटर ग्राउंड वाटर लेवल का का बढ़ना, घटना का आंकलन करेंगे। शासन द्वारा नामित टीम घर-घर जाकर घर परिवार के सदस्य, पशु, भूमि, पानी का साधन हैंडपंप आदि का सर्वे कर रही है। सर्वे के बाद प्रत्येक गांव पंचायत में जलसंचय के लिए पांच रिचार्ज पिट तथा एक रुपटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी। त