फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ने में सफेद मक्खी का हमला, बढ़वार पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के सात गांवों में गन्ने की फसल में सफेद मक्खी, मिलीबग कीट और विल्ट रोग का संक्रमण पाया गया है। सहारनपुर मंडल के गन्ना उपायुक्त ओपी सिंह ने बताया कि सफेद मक्खी के प्रकोप से पत्तियों पर फंगस लग जाता है, जिससे गन्ने की लंबाई और मोटाई रुक जाती है।
मंगलवार को गन्ना विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की संयुक्त टीम ने जिले के कई गांवों का निरीक्षण किया। खेड़ी बैरागी, हाथी करोंदा और बंतीखेड़ा में संक्रमण अधिक पाया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को कीट की सही पहचान कर समय पर कीटनाशक छिड़काव करने की सलाह दी।
विज्ञापन

पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सफेद मक्खी पत्ती की निचली सतह पर रहकर रस चूसती है, जिससे काली फंगस विकसित हो जाती है। खेत में पानी निकासी की सही व्यवस्था और समय पर नियंत्रण के उपाय जरूरी हैं। गन्ना उपायुक्त के अनुसार पिछले साल 1.50 करोड़ क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ था, जबकि इस साल डेढ़ करोड़ क्विंटल से अधिक की पैदावार का अनुमान है।
विज्ञापन

सर अवगत कराना है कि शामली का पेज-4 पूरा होने के बाद सेव करते समय अचानक बंद होने से उड़ गया था। आईटी से जुड़े निवेश जी को भी बुलाया गया, जिन्होंने आधा पेज निकालकर दिया। इसके चलते पेज पुन: बनाना पड़ा और यह पेज थोड़ासा लेट हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें