फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को मौसम खराब रहेगा, बारिश की संभावना कम

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर सुबह 7.40 मिनट पर फैला कोहरा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो जाने के बाद रविवार को पूरे दिन आकाश में घने बादल छाए रहने से मौसम में ठिठुुरन बरकरार रही। धूप न निकलने से बच्चे और बुजुर्ग गरम कपड़ों में दुबके रहे। सर्द मौसम रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रविवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को भी मौसम खराब रहेगा। बूंदाबांदी होने की संभावना कम है।
विज्ञापन

शनिवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से आकाश में बादल छाए रहने से धूप गायब हो गई। रविवार को दिन निकलते ही घने बादल छाए रहे। पूूरे दिन धूप न निकलने से मौसम ठिठुरन बरकरार रही। मौसम में ठिठुरन न रहने से आम नागरिक बच्चे और बुजुर्ग कपड़ों में दुबके रहे। दिन में आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूपी शाही के मुताबिक सोमवार को जिले में आकाश में घन बादल छाए रहने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी। बूंदाबांदी की संभावना कम है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में बारिश के आसार बने
शामली। दिल्ली और पश्चिमी हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत 12 जिलों में बारिश के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों व उत्तर राजस्थान में बूंदाबांदी होने की संभावना बढ़ गई है। शाम के मौसम अपडेट के मुताबिक शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा उत्तर राजस्थान के हिस्सों में हलकी माध्यम बारिश हो सकती है। 20-25 किमी प्रतिघंटे तक हवा की रफ्तार रहेगी। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें