फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से लोग बेहाल, प्री मानसून बारिश का इंतजार

विज्ञापन
शामली गर्मी में कपडा लपेट कर गुजरती छात्राऐ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने नही सूख रहे हैं। लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। पिछले 24घंटे में तापमान में तीन डिग्री पारा गिरने के बाद भी उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। बुधवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं। गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे मेें दिन के तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। लेकिन उमस का इतना ज्यादा असर है कि घरों- कार्यालयों में पंखों के साथ- साथ कूलर भी फेल हो गए हैं। दोपहर बारह बजे से लेकर चार बजे तक भीषण गर्मी से बाजार सुनसान हो जाते हैं। रात में गर्मी से कोई राहत नहीं है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बृहस्पतिवार तक प्री-मानसून बारिश होने की उम्मीद है। सात जुलाई का मानसून की झमाझम बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें