फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साथ बदलता मौसम, कर सकता है सेहत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के साथ बदलता मौसम, कर सकता है सेहत खराब
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण के बीच मौसम में बार-बार हो रहा बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकता है। इस तरह का मौसम लोगों को बीमार कर सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
जनवरी के बाद फरवरी माह में भी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी बारिश, तो कभी धूप, कभी कोहरा और कभी तेज हवाएं चल रही है। तीन दिन तक धूप निकलने के बाद बृहस्पतिवार से फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड में लोग पहले से बुखार, सर्दी, जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द और पेट दर्द आदि का शिकार हो रहे हैं। इस समय कोरोना संक्रमण का खतरा भी बना है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

खासतौर से ऐसे लोग विशेष सावधानी बरतें, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। ऐसे लोगों को बार-बार बदल रहे मौसम में बीमारियों से बचने के लिए खास सावधानी बरतनी चाहिए। आईएमए के अध्यक्ष बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अकबर खान का कहना है कि मौसम में बार-बार बदलाव व ठंड में बच्चों मेें बुखार, नजला, जुकाम व खांसी होने के मरीज बढ़े हैं। बच्चों को ठंड से बचाने के तरीके अपनाने चाहिए।
विज्ञापन

इस तरह करें बचाव
हाथों को बार-बार साबुन-पानी से साफ करते रहें।
खांसते, छींकते समय मुंह व नाक पर कपड़ा रखें।
ठंडे पानी व ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें।
ठंड में गरम ऊनी कपड़े पहने।
बार-बार पानी में भीगने से बचे।
गरम और तरल पदार्थों का सेवन करें।
कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें
ठंड में हार्टअटैक की ज्यादा आशंका
शामली। ठंड और बिगड़ते मौसम में हार्ट अटैक होने की आशंका रहती है। ऐसे में हृदय रोगियों, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को ठंड में बाहर नहीं निकलना चाहिए और धूप निकलने पर उसका लाभ लेना चाहिए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि इस तरह के रोगियों को सुबह-शाम ठंड में बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें