शामली। शिव चौक पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि व्यापारियों से अभद्रता करने वाले सीओ को मोड़कर नहर में फेंक देंगे। सीओ पर व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि वह दुकानों को खाली करने का दबाव बना रहे हैं।
संजीव बालियान ने कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों से अपने अधिकार के लिए लड़ना चाहिए। जब तक गिरफ्तार विवेक प्रेमी को नहीं छोड़ा जाएगा धरना जारी रहेगा। व्यापारी नेता धनश्याम दास गर्ग ने कहा कि अधिकारी मामले को लेकर बार-बार उन्हें बुला रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं कराया जा रहा। इस बार बालियान ने कहा कि अब अधिकारी उनके पास आएंगे।
यह है मामला : गांधी चौक स्थित शिव मंदिर के बाहर नौ दुकानों को लेकर मंदिर कमेटी और व्यापारियों के बीच मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मार्च को व्यापारी संजीव बंसल ने न्यायालय से स्टे आर्डर होने की बात कहते हुए दुकान खोल ली थी।
इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने दुकान खोलने का विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया था। व्यापारी ने मंदिर कमेटी पर ने उसकी दुकान में घुसकर जबरन कब्जे के प्रयास का प्रयास लगायाा।
उधर, बाबा करणनाथ का दावा है कि दुकानें मंदिर की संपत्ति है, जिन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। दुकान की चाबी उनके पास होने के बाद भी व्यापारी ने गलत तरीके से ताला तोड़कर दुकान खोली है। इस मामले में विवेक प्रेमी समेत आठ-दस लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।द