शामली। प्रदेश के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जिले में तीन तीन हाईवे और दो एक्सप्रेसवे बने हैं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में कृषि समेत सहयोगी विभाग की ओर से 25 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। रोजगार मेले में चयनित 275 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीपीपी माॅडल पर आधारित मेडिकल कालेज, पुलिस लाइन, कैराना में पीएसी कैंप समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृत करके उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। जिले में भाजपा का विधायक न होने का दर्द भी झलक उठा।
मंगलवार को दिल्ली रोड पर एक विवाह मंडप में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरा होने पर तीन दिवसीय समारोह एवं मेला का उन्होंने शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली समेत जिला स्तरीय अधिकारी माैजूद रहे।
जिले के सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृर्ष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन किया गया। आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई विशेष लघु फिल्म व महाकुंभ प्रयागराज- 2025 पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने 08 वर्षों की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण की जानकारी दी। इस मौके पर डीएम समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।